PVC Ration Card Tripura: पीवीसी राशन कार्ड आनलाइन

PVC Ration Card Tripura: भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों की राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा …

By MeraRation

Updated on:

45

PVC Ration Card Tripura: भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों की राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए अपनी सुविधाओं को ऑनलाइन मोड पर शुरू कर रही है। त्रिपुरा सरकार भी अब इस डिजीटल क्रांति में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है।

राज्य सरकार की अपने राज्य के नागरिकों को डिजिटलीकरण की ओर प्रोत्साहित करने के लिए  लगभग सारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है। त्रिपुरा राज्य में निवास करने वाले नागरिकों को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब सरकार 2 से 3 महीने में PVC Tripura Ration Card जारी किए जायेंगे।

त्रिपुरा पीवीसी राशन कार्ड क्या है?

त्रिपुरा सरकार के द्वारा राज्य के राशन कार्ड धारकों को पुराने राशन के बदले नया पीवीसी राशन कार्ड जारी करेगी। जिस से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े परिवार Digital Pvc ration card प्राप्त कर सकेगे।

त्रिपुरा सरकार के खाद्य विभाग ने राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पुराने कागजी राशन कार्डों के स्थान पर नए पीवीसी राशन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। विभाग ने इन पीवीसी कार्डों को छापने के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से पहले ही एक कंपनी का चयन कर लिया है। उम्मीद है कि अक्टूबर, 2024 से पीवीसी राशन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया जाएगा।।

Digital PVC Ration Card Overview 

आर्टिकल का नाम त्रिपुरा पीवीसी राशन कार्ड
विभाग खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग त्रिपुरा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
लाभ कम मूल्य पर खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराना
साल 2024
वेबसाइट यहां क्लिक करे

 

त्रिपुरा पीवीसी राशन कार्ड के मुख्य उद्देश्य 

त्रिपुरा पीवीसी राशन कार्ड का उद्देश्य राज्य के निवासियों को सस्ती दरों पर राशन सामग्री प्रदान करना है, जिससे वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

1. गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सस्ती दरों पर राशन सामग्री प्रदान करना।
2. राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और कुशल बनाना।
3. राशन कार्ड धारकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना।
4. राशन सामग्री की कालाबाजारी और अवैध व्यापार को रोकना।
5. गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
6. राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।
7. राशन कार्ड धारकों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करना।

त्रिपुरा पीवीसी राशन कार्ड के लाभ:

1. सस्ती दरों पर राशन सामग्री प्राप्त करना।
2. राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता।
3. अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर।
4. आर्थिक सहायता प्राप्त करना।
5. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।

किसे मिलेगा पीवीसी राशन कार्ड

सरकार के द्वारा शुरुवात में उन सभी परिवारों के राशन कार्ड धारकों का बनाया जायेगा जिनका राशन आधार ‘ई-केवाईसी’ हो चुके हैं, उन्हें पहले चरण में पीवीसी राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। बाकी लोगों को परिवार के सभी सदस्यों के ‘ई-केवाईसी’ होने के बाद नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि नया राशन कार्ड प्रिंट करते समय परिवार के सदस्यों की जरूरी जानकारी जैसे नाम, उम्र, लिंग और पता राशन कार्ड में सही होना जरूरी है, जिसकी पुष्टि ‘ई-केवाईसी’ सत्यापन के जरिए की जा सकती है।

Tripura PVC Ration Card Online Apply

राशन कार्ड के सभी राशन कार्ड धारकों को पीवीसी राशन कार्ड का आवेदन नहीं करना है बस आपको अपने और अपने परिवार की राशन कार्ड की आधार Ekyc को पूरी करना होगा।

 

 

Leave a Comment